मुख्यमंत्री अगर बात सुनते तो मुझे बार-बार दिल्ली ना जाना पड़ता : कैबिनेट मंत्री राजभर
अपने बयानों से पहले भी कई बार उत्तर प्रदेश सरकार को असहज कर चुके कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी बात सुनते तो उन्हें बार-बार दिल्ली जाकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात ना करनी पड़ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के मुखिया राजभर ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ‘‘गठबंधन धर्म’’ नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ बने रहने पर पुन:विचार कर सकती है। राजभर ने यहां मीडिया कर्मियों से कहा, ‘‘भाजपा…
Read More