अर्थ हिंदी न्यूज़ 

थोक मुद्रास्फीति मई में 14 महीने के उच्चतम स्तर 4.43 प्रतिशत पर पहुंची

नयी दिल्ली , 14 जून (भाषा) पेट्रोल – डीजल तथा सब्जियों के दाम बढ़ने से मई महीने में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 4.43 प्रतिशत पर पहुंच गयी।  थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल महीने में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल मई महीने में 2.26 प्रतिशत थी।  आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार , मई महीने के दौरान खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अप्रैल के 0.87 प्रतिशत से बढ़कर 1.60 प्रतिशत पर पहुंच गयी।  सब्जियों की मुद्रास्फीति भी इस दौरान बढ़कर 2.51 प्रतिशत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

कर अधिकारी से मिलकर यूजनरेम-पासवर्ड बदल सकते हैं करदाता: वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली , 14 जून (भाषा) वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकृत इकाइयां जीएसटी पहचान संख्या (जीएसटीएन) में पंजीकृत ईमेल तथा मोबाइल नंबर बदलने के लिए वैध दस्तावेजों के साथ अपने न्यायाधिकार क्षेत्र के कर अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।  राजस्व विभाग को कुछ पंजीकृत इकाइयों से शिकायतें मिली थीं कि पंजीयन के लिए उनकी ओर से पंजीकरण के आवेदन के लिए प्राधिकृत बिचौलियों ने उस दौरान अपने खुद के ईमेल पतों एवं मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। अब वे उन्हें…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

क्रिकेट के दीवाने भारत पर भी चढ़ा विश्व कप का बुखार

पणजी – तिरूवनंतपुरम , 14 जून (भाषा) भारत भले ही फीफा विश्व कप में नहीं खेल रहा हो लकिन देश में फुटबाल के प्रति जुनूनी इलाकों ने इस खूबसूरत खेल से लंबी दूरी का रिश्ता कायम रखते हुए खुद को रूस 2018 के रंग में रंग लिया है।  लंबी दूरी का रिश्ता इसलिये क्योंकि भारत इस समय विश्व कप के करीब कहीं भी नहीं है। लेकिन फुटबाल प्रेमियों की उत्सुकता में यह बाधा नहीं बनने वाला।  क्रिकेट के दीवाने देश में फुटबाल प्रेमियों के ये छोटे इलाके अपनी पसंदीदा टीमों…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन के बाद विजय भी शतक के करीब, बारिश ने डाला खलल

बेंगलुरू , 14 जून (भाषा) शिखर धवन ने अफगानिस्तान को लंबे प्रारूप के शुरू में ही आज यहां कड़ा सबक सिखाया जबकि दूसरा सत्र मुरली विजय की कलात्मक बल्लेबाजी का गवाह बना जिससे भारत ने इस एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण समय से पहले लिये गये चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 248 रन बनाये। धवन ने अफगानिस्तान के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाये और 96 गेंदों पर 107 रन बनाये। विजय भी दूसरे सत्र में शतक के करीब पहुंच गये। वह अभी 94…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Loveratri Teaser: नवरात्रि पर मनेगा ‘लवरात्रि’ का जश्न, कुछ यूं गरबा करते दिखी डेब्यू जोड़ी

नई दिल्ली: सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. आयुष की फिल्म ‘लवरात्रि‘ का टीजर रिलीज हो चुका है.  फिल्म का सबसे पहला पोस्टर इसी साल ‘वेलेन्टाइन डे‘ पर रिलीज किया गया था. सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर ‘लवरात्रि‘ का ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. गुरुवार की सुबह भी एक ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ”सिर्फ आपको ये बताने, आज जल्द सुबह बताने आया हूं. ‘लवरात्रि‘ का टीजर 3 बजे रिलीज होगा.” फिलहाल यह फिल्म गुजरात की…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान का ट्वीट, लिखा- ‘प्यारे कमल सर…’

नई दिल्ली: अभिनेता कमल हासन अभिनीत ‘विश्वरूप 2′ का ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे आमिर खान व जूनियर एनटीआर की भी प्रशंसा मिली है. ‘विश्वरूप 2′ 10 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म को कमल ने ही लिखा, निर्मित, निर्देशित किया है और साथ ही अभिनय भी किया है. तमिल और हिंदी में शॉट हुई फिल्म 2013 की ‘विश्वरूप‘ की सीक्वल है. यह तेलुगू में डब भी की जाएगी. फिल्म का ट्रेलर तीनों भाषाओं में रिलीज किया गया है और इसे काफी सराहना मिल रही है.…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

निरस्त्रीकरण ‘जल्द’ हो, यह किम को पता है : पोम्पियो

सोल , 14 जून (दिन न्यूज़) अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आज कहा कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन यह समझते हैं कि परमाणु निरस्त्रीकरण ‘ जल्द से जल्द ’ होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक प्योंगयांग को पाबंदियों से कोई राहत नहीं मिलेगी।  पोम्पियो ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूरे , सत्यापित किए जा सकने वाले और अपरिवर्तनीय परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के प्रति वाशिंगटन प्रतिबद्ध बना हुआ है।  इससे पहले सिंगापुर में हुए अमेरिका –…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

डिजिटल और वित्तीय समावेश में भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है : डब्ल्यू20

वाशिंगटन , 14 जून (भाषा) जी –20 देशों की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले डब्ल्यू –20 की एक भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान में अहम प्रगति के बावजूद वित्तीय समावेश (खासकर महिलाओं की भागीदारी के संदर्भ में) में विकास के मामले में भारत को अब भी लंबा सफर तय करना है।  डिजिटल समावेश पर अपने पहले अनुशंसा पत्र में डब्ल्यू 20 ने जी 20 देशों से आह्वान किया कि डिजिटल सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल, उन तक पहुंच तथा विकास…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

‘राजनीतिक विमर्श’ को लेकर ट्विटर पर जेटली और सुरजेवाला के बीच तीखी बहस

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की ओर से कल राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज पलटवार किया जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच ‘राजनीतिक विमर्श’ को लेकर बहस देखने को मिली है।जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया था और कहा कि यह तो अनुभवों से ही आती है, विरासत में नहीं मिलती। इस पर सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर पलटवार किया और दावा किया कि…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड के लिये पूरक मेधा सूची जारी करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) को इस वर्ष नामांकन के लिये एक पूरक मेधा सूची जारी करने का निर्देश जारी किया है। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड का आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी कानपुर से कहा गया है कि एक मेधा सूची जारी करे जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या प्रत्येक संकाय एवं सभी श्रेणियों (सामान्य और आरक्षित) की कुल सीटों की दोगुनी हो।  संस्थान इस सप्ताह आईआईटी और एनआईटी में पसंद के आधार पर भरने के लिये सीटों के संयुक्त आवंटन से पहले…

Read More
Translate »