एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

आलिया भट्ट के लिए परेशानी बना जब इस एक्टर का कद, तो बोलीं- बहुत टॉल है, प्लीज नीचे आ जाओ…

नई दिल्ली: ‘राज़ी’ में सहमत का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट को उनके किरदार के लिए खूब वाहवाही मिल रही है. फिल्म को भी क्रिटिक्स ने सराहा है और इस तरह आलिया भट्ट की मेहनत रंग ले आई है. ‘राज़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.53 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. इस तरह ये शुरुआत अच्छी है और फिल्म के भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत भी देती है. हाल ही में ‘राज़ी’ फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी और उस दौरान एक बहुत ही दिलचस्प वाकया पेश आया. इसका वीडियो खूब…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक : चन्नपटण की नायाब कला में दिखती है राजनीति की झलक

नई दिल्ली: बेंगलुरू से कोई 60 किलोमीटर दूर है छोटा सा कस्बा चन्नपटण जिसे चन्नपट्टण भी कहा जाता है. अभी तो चन्नपटण एचडी देवगौड़ा के बेटे और जेडीएस नेता कुमारस्वामी की वजह से चर्चा में है. एचडी कुमारस्वामी अपनी परम्परागत सीट रामनगर के अलावा चन्नपटण से भी मैदान में हैं. कहा जा रहा है कि कुमारस्वामी अगर दोनों सीटों से जीते तो यहां चन्नपटण में उपचुनाव तय है और फिर वे यहां से अपनी पत्नी को लड़ाएंगे. लेकिन चन्नपटण की पहचान राजनीति नहीं है, यहां की कला और कारीगरों का महारत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शेयर बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स ने 289 अंक ऊपर बंद

मुंबई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन काफी उछाल के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 289 अंक ऊपर 35,535 बंद हुआ और निफ्टी 89 अंक ऊपर 10806 पर बंद हुआ. आज दिन में 35596 तक सेंसेक्स गया जबकि 10812 तक गया था. वहीं, सेंसेक्स 35262 तक नीचे गया था जबकि निफ्टी 10724 तक नीचे गया था. बता दें कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मैक्रो इकोनॉमिक्स डेटा जारी होने से पहले सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन तेजी रही. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 134…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्‍तान और आयरलैंड के बीच टेस्‍ट की पहली ही गेंद पर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई चिंतित हो गया…

डबलिन: पाकिस्‍तान और आयरलैंड के बीच यहां खेले जा रहे पहले इंटरनेशनल टेस्‍ट की नाटकीयता से भरी शुरुआत हुई. इस मैच के जरिये आयरलैंड की टेस्‍ट क्रिकेट में एंट्री हुई है.इस मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक चोटग्रस्‍त हो गए और मैदान पर हर कोई चिंतित हो गया. मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. आयरलैंड टीम के लिए गेंदबाजी  की शुरुआत करने वाले टिम मुरताघ की पहली गेंद पर अजहर अली लेग साइड में खेल कर रन लेने के लिए…

Read More

नवाज शरीफ ने माना, पाकिस्‍तानी आतंकियों ने दिया था 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम

नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान के बेदखल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को यह कबूल किया कि 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले को पाकिस्‍तानी आतंकियों ने ही अंजाम दिया था. डॉन अखबार को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने यह बात मानी. अखबार के अनुसार नवाज ने कहा, ‘आतंकी संगठन सक्रीय हैं. नॉन स्‍टेट एक्‍टर्स कह कर क्‍या हम उन्‍हें सीमा लांघ कर मुंबई में 150 लोगों की जान लेने की इजाजत देनी चाहिए? मुझे बताएं. हम मामले की सुनवाई पूरी क्‍यों नहीं कर सकते?’ भारत लंबे समय से आरोप लगाता…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पटौदी व्याख्यान: महाप्रबंधक करीम द्वारा प्रस्तावित नामों का बीसीसीआई सचिव ने विरोध किया

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने 12 जून को बेंगलुरू में होने वाले एमएके पटौदी स्मृति व्याख्यान में सालाना मुख्य व्याख्यान देने के लिये महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम द्वारा प्रस्तावित चार नामों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। यह व्याख्यान अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले और सालाना पुरस्कार समारोह के दौरान होगा। इसमें बीते समय के नामी गिरामी क्रिकेटर खेल पर व्याख्यान देते हैं। सबा करीम ने कई ईमेल (जिसकी प्रतियां पीटीआई के पास हैं) में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली,…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी कैदियों की रिहाई से ट्रंप-किम के बीच सफल बैठक की दशाएं तय हुईं: पोम्पिओ

वाशिंगटन , 12 मई ( भाषा ) अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा इस हफ्ते की शुरूआत में तीन अमेरिकि नागरिकों को रिहा करने से दोनों देशों के बीच अगले महीने होने वाली शिखर वार्ता की शर्तें तय हुई हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ तीन नागरिकों की रिहाई से राष्ट्रपति ट्रंप एवं चेयरमैन किम के बीच सफल बैठक की शर्तें तय करने में मदद मिलेगी। हम अमेरिकी एवं कोरियाई लोगों तथा पूरी दुनिया के लिए 12 जून को सिंगापुर में शिखर वार्ता को…

Read More

मोदी ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने को लेकर नेपाल में प्रचंड, दूसरे नेताओं से चर्चा की

काठमांडो , 12 मई ( भाषा ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के एक दिन बाद आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं माओवादी पार्टी के प्रमुख प्रचंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया। मोदी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और नेपाली कांग्रेस के दूसरे सदस्यों से मिले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ राजनीतिक क्षेत्र के तमाम पक्षों के साथ मुलाकात। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस : राष्ट्रपति ने नर्सो को सच्चा राष्ट्रनिर्माता बताया

नयी दिल्ली, 12 मई :भाषा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर देश के लिये नर्सों के योगदान की सराहना की और नर्सिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत बतायी। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उल्लेखनीय सेवा के लिये 35 नर्सों को प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार प्रदान किया। कोविंद ने कहा कि भारतीय नर्सों ने दुनिया भर में अपने लिए सम्मान अर्जित किया है। कई देशों की स्वास्थ्य-सेवाओं में, खासकर खाड़ी के देशों में, भारतीय नर्सें बड़ी संख्या में सेवारत हैं। उनकी कुशल सेवाओं और अनुशासित…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए 10 से 15 वर्ष का इंतजार करना होगा : रामदास अठावले

पुणे : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए ‘10 से 15 वर्ष’ इंतजार करना होगा. अठावले ने हालांकि कहा कि ऐसी महत्वाकांक्षा पालने में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बात की है. यद्यपि मेरा मानना है कि उन्हें 10 से 15 वर्ष इंतजार करना होगा. प्रधानमंत्री बनने की ऐसी महत्वाकांक्षा रखने में कुछ गलत नहीं है. हालांकि ऐसी महत्वाकांक्षा अभी व्यक्त करना जल्दबाजी है.’ उन्होंने दावा…

Read More
Translate »