अगले साल ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत : जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत अगले साल ब्रिटेन को पछ़ाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती खपत तथा मजबूत आर्थिक गतिविधियों की वजह से हम ब्रिटेन से आगे निकल जाएंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि अगले 10 से 20 साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। जेटली ने यहां भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है। अगले…
Read More