सैमसंग ने उतारा तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
सैमसंग इंडिया ने तीन रियर कैमरों से लैस अपना पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 मंगलवार को भारतीय बाजार में उतारा। कंपनी का लक्ष्य कैमरा केंद्रित उपभोक्ताओं के जरिये बाजार में पैठ मजबूत करने की है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल निदेशक (कारोबार) सुमित वालिया ने इस मौके पर बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 में 24 मेगापिक्सल, आठ मेगापिक्सल और पांच मेगापिक्सल के तीन कैमरे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।…
Read More