आथिर्क प्रोत्साहन, सुधार की उम्मीद के बीच सेंसेक्स नयी ऊंचाई पर
वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए और सुधारों की उम्मीद के बीच बैंक शेयरों में लाभ से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 222 अंक की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दिन में एक समय 40,606.91 अंक तक भी पहुंच गया था, जो कारोबार के दौरान अब तक दर्ज इसका सबसे ऊंचा स्तर है। अंत में सेंसेक्स 221.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड…
Read More