पुलिस प्रेस नोट 11 जूलाई 2025 वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाईकिल, 1 CNG ऑटो बरामद फरीदाबाद:- बता दें कि फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच 56 की टीम ने अभिषेक वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित आसियाना फ्लैट सेक्टर-56 से, रवि वासी गाँव कबरई जिला महोवा उ.प्र. हाल…
Read MoreBLOG
हरियाणा विधानसभा विषय समिति ने जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का दौरा किया – समिति ने विश्वविद्यालय के मीडिया स्टूडियो एवं सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लेबोरेटरी में शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की फरीदाबाद, 11 जुलाई।हरियाणा विधान सभा की शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की विषय समिति ने आज जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का दौरा किया। समिति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित की, जिसमें विश्वविद्यालय की प्रगति और पहलों की समीक्षा की गई।…
Read Moreभूजल संरक्षण को लेकर उपायुक्त ने की अपील, धान की बजाय वैकल्पिक फसलें अपनाने पर किसानों को मिलेगी ₹8000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि फरीदाबाद, 11 जुलाई।उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पानी की बचत व भूजल संरक्षण में योगदान दें। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फरीदाबाद द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य पानी की अत्यधिक खपत वाली धान की फसल की जगह कम पानी की आवश्यकता…
Read More“रोड रूल्स, लाइफ टूल्स” अभियान के अंतर्गत विशेष ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – थीम: “युवा – सुरक्षित सड़कों के लिए” फरीदाबाद, 10 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा “रोड रूल्स, लाइफ टूल्स” अभियान के तहत नीलम चौक, मथुरा रोड, अजरोंदा फरीदाबाद पर एक विशेष ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन श्री संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं CJM-सह-सचिव रितु यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को…
Read More12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जजों के बनाए गए 17 बेंच : रीतू यादव फरीदाबाद, 10 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में की देखरेख, में जिला अदालत सेक्टर 12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। इन अदालतों में लगेगी लोक अदालत:-राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों के निपटान के लिए अदालत में 17 बेंच…
Read Moreशहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज होगा तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन फरीदाबाद, 10 जुलाई।जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से आज 10 जुलाई को तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास के प्रधान सलाहकार श्री डी.एस. ढेसी करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिला में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और विभागों व एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।…
Read More– कांवड़ियों के मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी – जलभराव, बिजली की तारें और डंपिंग यार्ड से न हो कांवड़ियों को परेशानी – कावड़ यात्रा को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने ली अधिकारियों की मीटिंग – आमजन से अपील, कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई रखें सीमित फरीदाबाद, 10 जुलाई।कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने…
Read Moreवित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित – शाहाबाद व काबुलपुर में जन सुरक्षा योजनाओं पर ग्रामीणों को दी गई जानकारी फरीदाबाद, 09 जुलाई:उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की देखरेख में जिला में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाए जा रहे ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्तीकरण अभियान के अंतर्गत आज शाहाबाद एवं काबुलपुर ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शाहाबाद ग्राम पंचायत में यह शिविर केनरा बैंक, तिगांव…
Read Moreसरोगेसी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित फरीदाबाद, 9 जुलाई।सरोगेसी अधिनियम के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरोगेसी प्रक्रिया में शामिल सभी चरणों – जैसे कि चिकित्सकीय आवश्यकता का प्रमाणपत्र, सरोगेट मां की स्वास्थ्य…
Read Moreसभी हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स को दवाओं से संबंधित उपचार प्रोटोकॉल की समुचित जानकारी दी जाए : डीसी – STAR-NCD कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित फरीदाबाद, 9 जुलाई।जिला में गैर-संचारी रोगों (NCDs) जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि के प्रभावी प्रबंधन के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा संचालित STAR-NCD कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु आज उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने STAR-NCD कार्यक्रम की रूपरेखा पर…
Read More