राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रत्येक माता, शिशु तक पोषण अभियान पहुंचा सके तो अनेक जीवन बच जाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को माताओं और बच्चों के उचित पोषण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि हम पोषण के अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे। पोषण से जुड़े अपने कार्यक्रमों का जिक्र करने के साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बच्चों के पोषण संबंधी अनेक योजनाएं चलीं, लेकिन वे सफल नहीं हो पायीं। बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाली गैर लाभकारी संस्था अक्षय पात्र की ओर से…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, 2030 तक बन सकता है दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा और 2030 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोदी ने यहां पेट्रोलियम उद्योग के वैश्विक सम्मेलन पेट्रोटेक 2019 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ” आईएमएफ और विश्वबैंक जैसी शीर्ष एजेंसियों का भी अनुमान है कि आगामी सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी का रुख बना रहेगा। अनिश्चितता भरे आर्थिक माहौल में भारत ने तेजी से वृद्धि करते हुये वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभाकर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

वाड्रा या चिदंबरम किसी की भी जांच कराओ, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर कार्रवाई करो: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा, पी चिदंबरम या किसी के भी खिलाफ जांच कराए, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर प्रधानमंत्री जवाब दें और कार्रवाई करें। गांधी ने अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक खबर की पृष्ठभूमि में यह भी आरोप लगाया कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रक्षा मंत्रालय के पक्ष को कमजोर किया और पूरी प्रक्रिया को…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने की पूछताछ, पत्नी प्रियंका बोलीं, ‘मैं अपने परिवार के साथ हूं’

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा से यहां करीब चार घंटे तक पूछताछ की। शहर की एक अदालत द्वारा कुछ दिन पहले ही उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये कहा गया था। वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में रॉबर्ट के साथ मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप को सीनेट का झटका, सीरिया, अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

अमेरिकी सीनेट ने सीरिया और अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ भारी बहुमत से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी मतदान किया जो राजनीतिक दल के भीतर के मतभेदों को स्पष्ट करता है। सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनेल ने प्रस्ताव को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि इस प्रस्ताव में ‘‘उस स्पष्ट तथ्य को स्वीकार किया जाएगा कि सीरिया और अफगानिस्तान में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी ने की मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ वार्ता, जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ मंगलवार को कई मामलों पर बातचीत की। दोनों ने विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय सप्ताह भर लंबी यात्रा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विशेषकर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी वार्ता हुई। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कोलकाता में पुलिस-सीबीआई के बीच टकराव : राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

कोलकाता पुलिस के प्रमुख राजीव कुमार से सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा पूछताछ करने के प्रयास के बाद राज्य में पैदा हुई स्थितियों के बारे में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रिपोर्ट सौंप दी है। यह जानकारी राजभवन के सूत्रों ने दी। बहरहाल, रिपोर्ट के ब्यौरा की जानकारी नहीं है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘‘राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आज सुबह में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की।’’ सूत्रों ने कहा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

एसी कमरों में बैठे लोग नहीं जानते, गरीब किसानों के लिए 6000 रुपये का मतलब क्या है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की कृषक आय योजना की आलोचना करने पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में बैठे लोग दूरदराज और दुर्गम इलाकों में रहने वाले गरीब किसानों के लिए 6000 रुपये के महत्व को नहीं जानते। केंद्र सरकार ने आम चुनावों से पहले किसानों को साधने के लिए अंतरिम बजट में घोषणा की है कि दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये दिये जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ऋषि कुमार शुक्ला बने सीबीआई के निदेशक

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ला को दो साल के तय कार्यकाल के लिये शनिवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश काडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी शुक्ला फिलहाल भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष हैं। वह आलोक वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें 10 जनवरी को सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया गया था। शुक्ला का हाल में मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक पद से पुलिस आवास निगम…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अगले चुनाव में मोदी और उनकी सरकार पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होने जा रही है। गांधी ने बजट में सरकार द्वारा घोषित ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के संदर्भ में आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों को प्रतिदिन 17 रुपये देने का प्रावधान कर उनका अपमान किया है। ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद गांधी ने एक सवाल के…

Read More
Translate »