खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत ने एएफसी अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप क्वालीफायर में पाक को 4-0 से हराया

भारतीय फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को मंगोलिया के उलन बटेर में एएफसी अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप क्वालीफायर में पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी। अविका सिंह (22वें मिनट) ने भारत के लिये शुरूआत की। इसके बाद हाफ टाइम से पहले पाकिस्तानी गोलकीपर आयशा (43वें मिनट) ने आत्मघाती गोल कर दिया और भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली। सुनीता मुंडा ने 82वें मिनट में और कप्तान शिल्की देवी ने 88वें मिनट में बाकी गोल दागे। इस जीत से भारतीय टीम दो मैचों में छह अंक लेकर ग्रुप…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन का शतक, पर हांगकांग ने भारत को 285 रन पर रोका

इंग्लैंड में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे शिखर धवन ने मंगलवार को यहां परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर शतक जड़ा लेकिन कमजोर माने जा रहे हांगकांग ने अंतिम ओवरों में अच्छी वापसी करके भारत को एशिया कप ग्रुप ए के मैच में सात विकेट पर 285 रन ही बनाने दिये। धवन इंग्लैंड दौरे पर 50 रन तक भी पहुंचने में नाकाम रहे थे लेकिन भीषण गर्मी में आज उन्होंने 120 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली जो उनके वनडे करियर का 14वां शतक है।…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

खेल रत्न के लिए कोहली और मीराबाई, अर्जुन के लिए नीरज के नाम की सिफारिश

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को सोमवार को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गयी जबकि भालाफेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को उन 20 खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है जिनके नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कारों के लिए की गयी है। अर्जुन परस्कारों के लिए चोपड़ा के अलावा जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा दास और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्यम दूरी के धावक जिन्सन जॉनसन, क्रिकेटर स्मृति मंधाना,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत की तीन मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (64 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा) और भाग्वती कचारी (81 किग्रा) ने तुर्की के इस्तांबुल में अहमत कोमर्ट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय चैंपियनशिप की पूर्व पदक विजेता सिमरनजीत ने तुर्की की सेमा कालिस्कन को हराकर खिताब जीता। लाइट फ्लाइवेट वर्ग में चुनौती पेश कर रही मोनिका ने तुर्की की आयसे केगिरर को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि भाग्यवती ने मेजबान देश की सलमा काराकोयुन को लाइट हैवीवेट वर्ग में हराया। राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा) को हालांकि स्थानीय दावेदार…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सैफ कप में आठवें खिताब के लिये मालदीव से भिड़ेगा अजेय भारत

अब तक अजेय रहा सात बार का चैंपियन भारत शनिवार को यहां होने वाले दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (सैफ) कप के फाइनल में मालदीव के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। भारतीय टीम में अधिकतर अंडर-23 के खिलाड़ी हैं और वह टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। भारत ने ग्रुप चरण में श्रीलंका और मालदीव को 2-0 के समान अंतर से हराया और फिर सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर 3-1 से जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन भारत कुल आठवीं और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कवायद…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय महिला टीम की श्रीलंका पर रोमांचक जीत

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया के विकेट के आगे और विकेट के पीछे के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी से भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के गुरुवार को यहां खेले गये दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात रन से रोमांचक जीत दर्ज करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल की। अपना केवल दूसरा मैच खेल रही 20 वर्षीय तानिया ने 66 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली तथा मिताली (121 गेंदों पर 52 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 76 रन की…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, इंग्लैंड चौथे स्थान पर पहुंचा

भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकार है लेकिन इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 की जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रृंखला की शुरुआत 125 अंक के साथ की थी लेकिन श्रृंखला गंवाने के बाद उसके 115 अंक रह गए हैं। भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट में 118 रन से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसने इंग्लैंड को श्रृंखला 1-4 से गंवा दी। इंग्लैंड ने श्रृंखला की…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

द्रविड़ से बात करके मेरी बैचेनी दूर हुई : विहारी

टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण से पहले काफी बेचैन रहे हनुमा विहारी ने कहा कि राहुल द्रविड़ से फोन पर बात करके उन्हें राहत मिली और वह इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाकर भारत को संकट से निकाल सके । विहारी ने 56 रन बनाये और रविंद्र जडेजा (नाबाद 86) के साथ 77 रन की साझेदारी की । भारत ने पहली पारी में 292 रन बनाये जबकि इंग्लैंड को कल तीसरे दिन 154 रन की बढत हासिल थी । विहारी ने कहा ,‘‘ मैने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण से पहले उनसे बात…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मार्श के नाबाद 86 रन, आस्ट्रेलियाा ए ने बनाये छह विकेट पर 290 रन

कप्तान मिशेल मार्श की संयम से खेली गयी नाबाद 86 रन की पारी से आस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरूआती दिन छह विकेट गंवाकर 290 रन बनाये। बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद आस्ट्रेलिया ए की टीम 180 रन पर छह विकेट गंवाकर बनाकर मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन मार्श और तेज गेंदबाज माइकल नेसर (नाबाद 44)ने सातवें विकेट के लिये नाबाद 110 रन की भागीदारी निभाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। मार्श ने अभी तक 151 गेंद खेलकर अपनी पारी…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

श्रृंखला में पाचों मैच में टास हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने कोहली

विराट कोहली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में टास हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में भी टास नहीं जीत पाये। उन्होंने वर्तमान श्रृंखला के सभी मैचों में टास गंवाये थे। उनसे पहले लाला अमरनाथ (बनाम वेस्टइंडीज, 1948/49) और कपिल देव (बनाम वेस्टइंडीज, 1982/83) पांच मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में टास हार गये थे। अमरनाथ के विरोधी कप्तान जॉन गोडार्ड और कपिल के क्लाइव लायड थे जबकि अभी जो रूट सभी टास…

Read More
Translate »