मामूली कारोबार के बीच कीमतें स्थिरता का रुख दर्शाती बंद हुई
नयी दिल्ली, 14 जुलाई : सीमित सौदों के बीच स्थानीय थोक अनाज बाजार में आज कीमतें एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद लगभग पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सीमित सौदों के मुकाबले बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के कारण मुख्यत: कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं।
आज बंद भाव (रुपया प्रति क्विंटल में) इस प्रकार रहे…
गेहूं म.प्र. (देसी) 2,150 – 2,250 रुपये, गेहूं दड़ा (मिल के लिए) 1,860 – 1,865 रुपये, चक्की आटा (डिलीवरी) 1,870 – 1,875 रुपये, आटा राजधानी (10 किलोग्राम) 230 – 260 रुपये, शक्तिभोग (10 किलोग्राम) 255 – 290 रुपये, रोलर फ्लोर मिल 1,000 – 1,020 रुपये (50 किलोग्राम) , मैदा 1,030 – 1,040 रुपये (50 किलोग्राम) और सूजी 1,100 – 1,110 रुपये (50 किलोग्राम)।
बासमती चावल (लालकिला) 10,700 रुपये, श्री लाल महल 11,300 रुपये, सुपर बासमती चावल 9,900 रुपये, बासमती सामान्य नया 7,500 – 7,600 रुपये, चावल पूसा (1121) 6,800 – 6,900 रुपये, परमल कच्चा 2,425 – 2,450 रुपये, परमल वैन्ड 2,525 – 2,575 रुपये, सेला 3,050 – 3,150 रुपये और चावल आईआर-आठ 2,025 – 2,075 रुपये, बाजरा 1,250 – 1,255 रुपये, ज्वार पीला 1,700 – 1,750 रुपये, सफेद 2,850 – 2,950 रुपये, मक्का 1,230 – 1,235 रुपये, जौ 1,510 – 1,520 रुपये।

