पत्रकारों ने अपने साथियों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार को 72 घंटे दिए
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने नवनिर्वाचित नेशनल असेंबली का सत्र बुलाए जाने के लिये राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट सौंपी है। कानून और सूचना मंत्री अली जफर ने आज कहा कि सत्र अगले हफ्ते बुलाए जाने की उम्मीद है। जियो टीवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए जफर ने कहा कि नेशनल असेंबली का सत्र 12 अगस्त से 14 अगस्त के बीच बुलाए जाने की संभावना है जब नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।चैनल ने उनका हवाला देते हुए कहा कि नेशनल असेंबली के लिये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति भी सत्र के दौरान की जाएगी। कानून के मुताबिक असेंबली का नया सत्र 15 अगस्त से पहले बुलाया जाना है, हालांकि सत्र तब तक नहीं बुलाया जा सकता जब तक निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना नहीं जारी हो जाती। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) का हवाला देते हुए जफर ने कहा कि चुनाव नतीजों में देरी हुई क्योंकि रिजल्ट ट्रांसमीशन सिस्टम (आरटीएस) विफल हो गया, जो मामले में होने वाली जांच के बाद साबित होगा।
दो अगस्त को ईसीपी ने कैबिनेट डिवीजन को एक पत्र भेजकर कहा था कि वह एक समिति गठित कर चुनाव नतीजों के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की जांच करे।

