NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 10 अप्रैल 2026

2.100 किलोग्राम गांजा सहित एक को किया था गिरफ्तार, अब बेचने व मंगवाने वाले भी गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद: बता दें कि 9 अप्रैल को पहलादपुर डीग निवासी सुमित को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 2 किलो 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था, जिसके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उसकी पूछताछ पर गांजा बेचने वाली एक महिला को कोसी कला उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही सुमित से गांजा मंगवाने वाले कुलदीप (25) वासी गांव भुढेना फरीदाबाद को भी अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुमित 2.100 किलोग्राम गांजा कोसी कला उत्तर प्रदेश से एक महिला से 13000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 26000 रुपए में खरीद कर लाया था, यह गांजा वह कुलदीप के कहने पर लेकर आया था कुलदीप ने ही उसको गांजा खरीदने के लिए पैसे दिए थे। तीनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »