स्वीडन को हराकर इंग्लैंड 28 साल में पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में
समारा, सात जुलाई: हैरी मैगुइरे और डेले अली के गोलों की मदद से इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में स्वीडन को 2 . 0 से हराकर 1990 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । लीसेस्टर के डिफेंडर मैगुइरे ने 30वें मिनट में कार्नर पर पहला गोल किया जबकि अली ने 59वें मिनट में दूसरा गोल दागा । आखिरी आधे मिनट में स्वीडन के खिलाड़ियों ने कई हमले बोले लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने पूरी चुस्ती दिखाते हुए उन्हें कामयाब नहीं होने दिया…
Read More