वनडे विश्व कप की टीम आईपीएल के आधार पर नहीं चुन सकते : रोहित
भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये । विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा । रोहित ने एक नयी वेबसाइट क्रिकेट डाट काम के लांच के मौके पर कहा ,‘‘ चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिये…
Read More