दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने गायब सोने का ब्यौरा देने से इनकार किया
नयी दिल्ली , पांच जुलाई : दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने अपने अति सुरक्षा वाले भंडार (वाल्ट) से सोना गायब होने के मामलों का ब्यौरा देने से इनकार किया है। विभाग ने इसके लिए आरटीआई कानून की एक धारा का हवाला दिया है जो ऐसी सुचना के खुलासे पर रोक लगाता है जिससे कोई जांच प्रभावित होने की आशंका हो। इसके साथ ही विभाग ने अपने वाल्ट में पड़े सोने का ब्यौरा देने से भी इनकार किया है। विभाग ने इसके लिए ‘ सुरक्षा कारणों ’ का हवाला दिया है।…
Read More