विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति के विरोध में भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद गिरफ्तार

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को 575 महिलाओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति के विरोध में गिरफ्तार किया गया. ‘द सिएटल टाइम्स’ के मुताबिक, जयपाल ने कहा कि उन्हें हार्ट सीनेट ऑफिस की इमारत के बाहर भीड़ को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था. जयपाल ने कहा, “मैंने फैसला किया कि मुझे भी उनके साथ विरोध में बैठना चाहिए और गिरफ्तारी देनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “हमने नारेबाजी की और इन परिवारों को मिलाने की जरूरत पर बात की और राष्ट्रपति की जीरो टोलरेंस…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्विस बैंक में भारतीयों के पैसे में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सफाई

साल 2017 में स्विस बैंक में भारतीयों के पैसे में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की खबर पर केंद्र सरकार की ओर से सफाई दी गई है. केंद्रीय मंत्री और अभी वित्त मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और स्विटजरलैंड के बीच समझौता है. 1 जनवरी 2018 से इस वित्तीय साल के खत्म होने तक सारा डाटा हमें उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसलिये अभी से इस पर किसी तरह का अनुमान क्यों लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Race 3 Box Office Collection Day 14: ‘रेस-3’ ने तोड़ा दम, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सलमान खान की फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म Race 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की. लेकिन पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे वीक फिल्म के कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर रहा. पहले वीक के मुकाबले दूसरे हफ्ते की कमाई में इतनी गिरावट देखने को मिली, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 14 दिनों में 164.75 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब हो पाई है. मालूम हो कि, एक्शन से भरपूर सलमान खान स्टारर ‘रेस 3’ ने पहले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. हफ्ते…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Sanju Movie Review: उम्मीदों पर खरी उतरी ‘संजू’, बाप-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिल्म ‘संजू‘ आधारित है अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर. ऐसे में इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा बात करना सही नहीं होगा क्योंकि उनकी जिंदगी इतनी सुर्खियों और विवादों में रही है कि सभी को मालूम है उनके बारे में. उनके जीवन से जुड़े ड्रग्स, आर्म्स एक्ट, टाडा, उनका जेल जाना, ये सब जनता जानती है और यही सब है इस फिल्म में. मगर इन सबके साथ जो शानदार है वो है बाप-बेटे के बीच का रिश्ता, जिसे बहुत ही…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

एमसीडी के इंजीनियर से मांग रहे थे 1 करोड़ 80 लाख की फिरौती, 4 गिरफ्तार

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में रहने वाले एमसीडी के एक इंजीनियर को धमकी देकर उससे 1 करोड़ 80 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी. धमकी ‘टेक्स्ट नाउ’ ‘और सेकंड लाइन’ जैसे एप से VOIP कॉल कर दी जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक कुछ दिन पहले एमसीडी के एक इंजीनियर ने सफदरजंग एंक्लेव थाने में सूचना दी कि कुछ लोग उसे फ़ोन कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मौसम विभाग की चेतावनी, इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जारी इस चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सितम जारी है. अकेले यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है.…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीनी सेना ने तिब्बत के दूरवर्ती क्षेत्र में किया सैन्य अभ्यास

तिब्बत में तैनात चीनी सेना ने दूरवर्ती हिमालयी क्षेत्र में अपने साजोसामान, हथियारों को समर्थन देने की क्षमताओं और सैन्य-असैन्य एकीकरण का निरीक्षण करने के लिए अभ्यास किया. आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी दी.यह जानकारी दी. रिपोर्ट में कहा गया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने मंगलवार को यह अभ्यास किया. खास बात यह है कि डोकलाम गतिरोध के बाद से तिब्बत में किया जाना वाला यह इस तरह का पहला अभ्यास है. चीन के सरकारी अखबार‘ग्लोबल टाइम्स’की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सचिन तेंदुलकर की इस ‘अहम सलाह’ को ब्रेट ली ने किया खारिज

ऑस्ट्रेलियाई सीमर ब्रेट ली को भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का कुछ दिन पहले तेज गेंदबाजों के समथर्न में  दिया गया बयान बिल्कुल भी नहीं भाया है. कुछ दिन पहले ही सचिन तेंदुलकर ने अप्रत्यश रूप से वनडे क्रिकेट में दो गेंदों के इस्तेमाल की आलोचना की थी.  सचिन के बयान के बाद से आईसीसी की तरफ से तो इस बाबत अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन अब ब्रेट ली को सचिन की यह आलोचना या अप्रत्यक्ष रूप से दिया गया सुझाव पसंद नहीं आया है. भारतीय टेलीविजन का एक लोकप्रिय चेहरा…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

इतिहास में 29 जून: आज ही के दिन एप्पल ने लॉन्चन किया था अपना पहला आईफोन

आज के नौजवानों को महंगे फोन रखने का शौक है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं. अमेरिका की फोन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया. एप्पल का पहला फोन 29 जून 2007 को लॉन्‍च किया गया था. इसके अलावा 29 जून को ही हमारे देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

Eng vs Aus T20: जोस बटलर का एक और दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंेड ने ऑस्ट्रेालिया को हराया

इंग्‍लैंड के जोस बटलर इस समय बल्‍लेबाजी में कमाल कर रहे हैं. इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज के शानदार अर्धशतक (61 रन) के सहारे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को टी 20 मैच में 28 रन से हरा दिया. बटलर ने केवल 22 गेंदों पर अर्धशतक बनाया जो किसी भी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए इंग्‍लैंड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 19.4 ओवर में 193 रन बनाकर ढेर हो…

Read More
Translate »