चीनी ताइपै को हराकर फाइनल में जगह बनाने उतरेगा कीनिया
मुंबई , सात जून ( भाषा) भारत से मिली 3 . 0 से हार को भुलाकर कीनिया कल चीनी ताइपै को आखिरी लीग मैच में हराकर इंटर कांटिनेंटल कप फुटबाल के फाइनल में जगह बनाना चाहेगा । दोनों टीमें चार देशों के टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में कल खेलेंगी । भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है । दूसरे स्थान के लिये न्यूजीलैंड और कीनिया दोनों दौड़ में हैं । कीनियाई टीम चीनी ताइपै पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचना चाहेगी । वहीं…
Read More