खेल हिंदी न्यूज़ 

कुछ ऐसे शाहिद आफरीदी ने बनाया संन्यास को मजाक, ‘इतनी बार’ कह चुके हैं खेल को अलविदा!

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी भी अपने आप में इतिहासपुरुष हैं! आफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट में अच्छा खासा योगदान दिया है, लेकिन उनकी चर्चा बाकी दूसरी बातों को लेकर होती है. उनकी उम्र को लेकर बहुत लंबे समय  से चुटकुल फिजां में तैर रहे हैं, तो अब शायद अब चुटकुल उनके संन्यास पर लिखे जाएंगे. अभी हाल ही में विंडीज के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन की कमान संभालने वाले शाहिद आफरीदी ने संन्यास लेने के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया. और शाहिद आफरीदी का संन्यास भी अब चटखारे लेने का विषय बन गया है.

शाहिद आफरीदी साल 1996 में महज करीब 17 साल की उम्र में अपने दूसरे ही वनडे में शतक जड़कर पूरी दुनिया की नजरों में स्टार बन गए थे. तब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में खेले गए मैच में 40 गेंदों पर 102 रन बना डाले थे. इसमें उनके 11 छक्के थे. इसके बाद आफरीदी का जादू सिर चढ़कर बोला, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, और बाकी बातों के लिए ज्यादा चर्चा में रहे. उम्र के बाद अब उनके संन्यास को लेकर क्रिकेटप्रेमी मजे ले रहे हैं.

अगर हम आपसे पूछें कि अभी तक आफरीदी ने कितनी बार संन्यास का ऐलान किया है, तो शायद आप न बता पाएं. आफरीदी के संन्यास इतिहास से तो ऐसा लगता है कि मानो उनके लिए संन्यास कोई मजाक करने जैसा है. संन्यास लेते हैं और फिर से इसे तोड़ देते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर से संन्यास का ऐलान किया है. चलिए आपको बताते हैं कि शाहिद आफरीदी ने कब-कब क्रिकेट को अलविदा कहा. और कब वह वापस लौटे.कुल मिलाकर शाहिद आफरीदी अभी तक छह बार क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब आप ही बताएं कि जब हाल ऐसा हो, तो क्रिकेटप्रेमी मजे लेंगे या नहीं. क्रिकेटप्रेमी तो यह भी चर्चा कर रहे हैं कि अपना संन्यास का यह रिकॉर्ड खुद आफरीदी ही तोड़ सकते हैं

Related posts

Translate »