गायों को चारा खिलाने के बाद चूजों की चोंच लड़वाते दिखे धर्मेंद्र, कुछ ऐसे ले रहे फुरसत के लम्हों का मजा
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर फुर्सत के लम्हें बिता रहे हैं. 82 वर्षीय अभिनेता अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो जारी कर, फैन्स को अपनी दिनचर्या की जानकारी देते हैं. मंगलवार को धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें वह दो चूजों के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. इसमें अभिनेता दोनों चूजों की चोंच लड़वाते दिख रहे हैं. 10 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. धर्मेंद्र इन तस्वीरों और वीडियो में न सिर्फ खेतों में काम करते दिख रहे हैं, बल्कि वे अपनी गायों को चारा खिलाते भी नजर आ रहे हैं. वैसे इस उम्र में इस तरह का जज्बा वाकई काबिलेतारीफ है. बता दें, धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था और वे पिछले 58 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. धर्मेंद्र की पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे (1960)’ थी. वे आज तक फिल्मों में एक्टिव हैं, और ‘यमला पहला दीवानाः फिर से‘ में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे. वैसे भी ग्लैमर की जिंदगी से हर कोई उकता जाता है, और खेत-खलिहानों में राहत मिलती है. गरम-धरम भी माटी की महक का मजा ले रहे हैं.

