Bigg Boss की इस बिगड़ैल मॉडल के आगे फीकी पड़ीं जैकलिन-कैटरीना, स्टाइल देखकर कहेंगे OMG
नई दिल्ली: बिग बॉस में अपने बिगड़ैल अंदाज और तीखे तेवरों की वजह से सुर्खियों में रहीं मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली राउत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोनाली राउत ने बिग बॉस-8 में सफल पारी खेली थी, और वे घर में बहुत ही बेबाकी के साथ रही थीं. दिलचस्प तो यह है कि बिग बॉस के दौरान उन्होंने घर के एक अन्य सदस्य अली कुली मिर्जा को झापड़ भी रसीद कर दिया था. सोनाली का मूड शो में काफी फ्लक्चुएट होता था और उनका अंदाज बहुत ही बोल्ड था. लेकिन सोनाली राउत फिर से सुर्खियों में हैं और वजह उनका एक वीडियो है जिसमें उनका स्टाइल सुर्खियों में आया हुआ है. दो दिन पहले कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सलमान खान पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस इस पार्टी का हिस्सा बनीं. सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और एक्ट्रेस मॉनी रॉय को भी यहां देखा गया. लेकिन सबकी निगाहें सोनाली राउत पर टिकीं. सोनाली राउत बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची थी, और उनकी इस ड्रेस को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी आए हैं.
सोनाली राउत 2010 में किंगफिशर कैलेंडर में नजर आई थीं और 2014 में उन्होंने ‘एक्सपोज‘ फिल्म के साथ बॉलीवुड मेंकदम रखा था. सोनाली 2014 में बिग बॉस-8 में भी दिखी थीं, और 105 दिन की कामयाब पारी के बाद वे घर से बाहर हुई थीं. सोनाली राउथ ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती‘ में एक सॉन्ग में भी नजर आई थीं. बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख और सलमान खान ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपने गिले-शिकवे मिटाए थे. इस साल सलमान तो पार्टी में पहुंचे, लेकिन शाहरुख नजर नहीं आए.

