अर्थ हिंदी न्यूज़ 

आधार की वर्चुअल आईडी स्वीकारने के लिए अपनी प्रणाली बदलें दूरसंचार कंपनियां: डीओटी

नयी दिल्ली , 13 जून (भाषा) सरकार ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा है कि वे अपनी प्रणालियों व नेटवर्क में उचित बदलाव करें ताकि आधार संख्या की जगह वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल संभव हो। इसके साथ ही मोबाइल ग्राहकों के लिए ‘ सीमित केवाईसी ’ प्रणाली की ओर बढ़ा जा सके।

यह पहल एक जुलाई से आधार संख्या की जगह वर्चुअल आईडी प्रणाली के कार्यान्वयन को देखते हुए की गई है।

दूरसंचार विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार यूआईडीएआई द्वारा वर्चुअल आईडी के कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए सभी लाइसेंसधारक दूरसंचार कंपनियों को अपनी प्रणाली में उचित बदलाव करना होगा।

वर्चुअल आईडी प्रणाली 16 अंकों की एक विशेष लेकिन अस्थायी संख्या है जिसे आधार की जगह सृजित किया जा सकेगा। आधार डेटा की सुरक्षा व गोपनीयता को और सुरक्षित करने के लिए इस फीचर को अगले महीने से लागू किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment

Translate »