न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

नीरव मोदी का पता लगाने के लिए भारत सरकार ने तीन देशों से मांगी मदद: रिपोर्ट

नीरव मोदी का पता लगाने के लिए भारत सरकार ने यूके, फ्रांस समेत बेल्जियम से मदद मांगी थी. इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने तीनों देश को पत्र लिखकर नीरव मोदी का पता लगाने में मदद करने की बात कही थी. खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं था जब भारत सरकार ने इन देशों से नीरव मोदी का पता लगाने में सहयोग देने को कहा हो. इससे पहले भी कई बार विदेश मंत्रालय इस मामले में इन देशों को पत्र लिखा था. गौरतलब है कि मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को जांच एजेंसियों को इस मामले में नीरव प्रत्यर्पण कराने के लिए कार्रवाई शुरू करने को कहा है. खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी द्वारा हांगकांग और दुबई की पीएनबी की शाखाओं से भी कर्ज लेने की बात सामने आई थी. बैंक की एक आंतरिक जांच रिपोर्ट से यह जानकारी दी गई है. बैंक ने फिलहाल यह रिपोर्ट सरकारी जांच एजेंसी को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के अनुसार नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हांगकांग और फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई को बैंक की हांगकांग और दुबई की शाखाओं से लोन मिला था.

Related posts

Leave a Comment

Translate »