एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

बजरंगी भाईजान चीन में 100 करोड़ की कमाई से बस इतनी दूर

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने चीन के बॉक्स ऑफिस अब तक उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन इस फिल्म ने अब अपनी स्थिति ठीक करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है। कबीर खान निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान ने चीन में अपनी रिलीज़ के छठे दिन 1.83 मिलियन डॉलर यानि 12 करोड़ 58 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को अब तक चीन से 14.02 मिलियन डॉलर यानि 91 करोड़ सात लाख रूपये की कमाई कर ली है।माना जा सकता है कि पहला हफ़्ता…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चीन ने चेताया, ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो सभी का नुकसान होगा

चीन ने आज आगाह किया कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो इससे सभी का नुकसान होगा। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि एशिया की इस ताकत का अमेरिका के साथ अच्छा- खासा व्यापार अधिशेष है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह सख्त संदेश ऐसे समय दिया है जबकि ट्रंप प्रशासन औपचारिक तौर पर इस्पात तथा एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लागू करने जा रहा है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर इसको लेकर चिंता जताई जा रही है। इस बीच, वाशिंगटन से मिली खबरों में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मल्होत्रा ने एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाजों को बधाई दी

अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने हाल में बैंकाक में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा तीरंदाज मुस्कान किरार को आज बधाई दी। उन्होंने साथ ही मुस्कान के कोच रिचपाल सिंह को भी बधाई दी जिन्होंने इस तीरंदाज के जबलपुर की मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी से जुड़ने के दो साल के भीतर उन्हें एशियाई स्वर्ण पदक विजेता बनाया। मल्होत्रा ने इसी प्रतियोगिता के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रमिला दाईमैत्री को भी बधाई दी। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया का डोप परीक्षण होगा

चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रतियोगिता के इतर डोप परीक्षण किया जाएगा क्योंकि यहां 22वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियपशिप के दौरान उनका परीक्षण नहीं हो सका था। सीमा ने यहां पांच मार्च को प्रतियोगिता के पहले दिन चक्का फेंक में 61.05 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था लेकिन नाडा अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण उनका डोप टेस्ट नहीं हो सका था। नाडा अधिकारी छह मार्च को पहुंचे लेकिन तब तक सीमा यहां से जा चुकी थी।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 21 विद्रोही मारे गए

पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों और स्थानीय तालिबान ने बताया किएक अमेरिकी ड्रोन ने अफगानिस्तान स्थित एक आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया जिसमें पाकिस्तान तालिबान के सरगना के बेटे सहित 21 विद्रोही मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हवाई हमला बुधवार को किया गया। ड्रोन ने आतंकी ठिकाने पर दो मिसाइलें दागीं। इसमें उस परिसर को निशाना बनाया गया जहां पाकिस्तानी तालिबान के नेता मुल्ला फजलुल्ला के अक्सर आने की खबरें मिलती रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि फजलुल्ला अफगानिस्तान में छिपा है। अधिकारियों ने बताया कि फजलुल्ला हमले…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

लिंगानुपात के लिए मुहिम चलाये राज्य सरकार : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के महत्व को रेखांकित करते हुए राज्य सरकारों का अह्वान किया कि वे बालिकाओं को बचाने और लिंगानुपात को बरकरार रखने के लिये एक मुहिम चलाएं। ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मोदी ने कहा कि बालिकाओं के जन्म को रोकने के लिये कई पीढ़ियों द्वारा की गई गलतियों के कारण समाज में असंतुलन पैदा हो गया है, जिसे नई पीढी को ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हादिया का विवाह अमान्य करने का उच्च न्यायालय का फैसला निरस्त

उच्चतम न्यायालय ने कथित लव जिहाद की शिकार केरल निवासी युवती हादिया को आज बड़ी राहत देते हुये शफीन जहां से उसकी शादी अमान्य घोषित करने का केरल उच्च न्यायालय का फैसला निरस्त कर दिया। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेन्सी(एनआईए) अपनी जांच जारी रख सकती है। शीर्ष अदालत ने पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय जांच एजेन्सी को हादिया के धर्म परिवर्तन के मामले की जांच…

Read More
NEWS CATEGORIES अर्थ 

फोर्ब्स लिस्ट 2018: ये हैं भारत के टॉप 10 अरबपति, नीरव मोदी का नाम कटा

फोर्ब्स मैगजीन ने अमीरों की अपनी सालाना सूची जारी कर दी है। पूरे विश्व की सूची में जेफ बेजोस सबसे अमीर हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो इस लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 72.84 प्रतिशत बढ़कर 40.1 अरब डॉलर (2.6 लाख करोड़ रुपए) हो गयी है। विश्व भर के धनी लोगों की सूची में उन्हें 19 वां स्थान मिला है जबकि पिछले साल वह 33 वें पायदान पर…

Read More
NEWS CATEGORIES खेल हिंदी न्यूज़ 

गंभीर होंगे दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान

गौतम गंभीर को आज इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान नियुक्त किया गया जिससे आठ वर्षों के बाद उनकी फ्रेंचाइजी टीम में वापसी होगी। गंभीर ने कहा, ‘‘ दिल्ली डेयरडेविल्स की फिर से कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है। इस तरह की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिये शहर में इस खेल को वापस देने का एक तरीका है। मुझे पूरा भरोसा है कि टीम में मौजूद खिलाड़ियों से हम बहुत अच्छी टीम साबित होंगे।’’ इस36 वर्षीय बल्लेबाज की अगुवाई में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो आईपीएल…

Read More
NEWS CATEGORIES खेल हिंदी न्यूज़ 

आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज एड कोवान ने संन्यास लिया

आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज एड कोवान ने आज पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस35 वर्षीय खिलाड़ी ने2011 में भारत के साथ बाक्सिंग डे मुकाबले में टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने2013 में अपना अंतिम टेस्ट खेला था जिसके बाद से वह टेस्ट नहीं खेले हैं। कोवान ने18 टेस्ट मैचों में 31.28 की औसत से 1000 से ज्यादा रन बनाये। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 10,000 से ज्यादा रन है, जिसमें25 शतक शामिल है। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के साथ2017/18 सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद यह…

Read More
Translate »