अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शुल्क वृद्धि के प्रभाव का आकलन करने के लिये अमेरिकी अधिसूचना का करेंगे इंतजार: भारत

भारत ने आज कहा कि वह इस्पात और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने से घरेलू कंपनियों पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिये अमेरिकी अधिसूचना का इंतजार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ चीन, जापान समेत कई देशों ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर 25 प्रतिशत और एल्युमीनियम आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के आदेश पर गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिये। इससे दुनिया में वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

शरत ने विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज कोकी नीवा को हराया

भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान ने आईटीटीएफ विश्व टूर प्लेटिनम कतर ओपन में आज शानदार शुरूआत करते हुए पुरूष एकल वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में विश्व रैंकिंग में क्रमश: सातवें स्थान पर काबिज कोकी नीवा और 27वें स्थान पर काबिज युया ओशिमा को मात दी। शरत ने अंतिम 32 के मैच में नीवा को आसानी से 8-11, 11-9, 11-8, 14-12, 11-9 से शिकस्त दी। साथियान को ओशिमा को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। साथियान ने 15वीं वरीय खिलाड़ी के खिलाफ यह रोमांचक मुकाबला…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय महिला हाकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया

भारतीय महिला हाकी टीम ने आल राउंड प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में आज यहां अपने से ऊंची रैंकिंग की कोरियाई टीम पर3-1 से जीत दर्ज की। दुनिया की दसवें नंबर की टीम ने इस तरह सीरीज में3-1 की अजेय बढ़त बना ली है और इसका अंतिम मैच रविवार को खेला जायेगा। पहले क्वार्टर में गुरजीत कौर( दूसरे मिनट) और दीपिका(14) ने गोल कर भारत को2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पूनम रानी ने47 वें मिनट में मैदानी गोल दागा। मेजबानों के लिये मि…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान में बंदूकों की आवाज शांत करने की जरूरत : भारत

भारत ने तालिबान के साथ शांति वार्ता शुरू करने के अफगानिस्तान सरकार के हालिया कदम का समर्थन किया है और कहा है कि युद्धग्रस्त देश में“ शांति के विरोधियों की आवाज” को शांत करने की जरूरत है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने28 फरवरी को हुए दूसरे काबुल प्रोसेस कॉन्फ्रेंस में शांति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तालिबान का आह्वान किया था।उन्होंने कहा था“ देश को बचाने” के लिए यह जरूरी है। इसके बदले में उन्होंने वार्ता में शामिल होने वाले चरमपंथियों को सुरक्षा मुहैया कराने और पासपोर्ट संबंधी…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

न्यूयार्क टाइम्स ने मधुबाला की खूबसूरती को सलाम किया

अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपने एक खंड में बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को दुनियाभर की15 असाधारण महिलाओं के साथ जगह दी है। गुजरे जमाने की इन महिलाओं को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए‘ न्यूयार्क टाइम्स’ ने अपने नये खंड‘ ओवरलुक्ड’ में इनके योगदान का जिक्र किया है। अखबार ने लिखा, वर्ष1851 से‘ न्यूयार्क टाइम्स’ में प्रकाशित जीवन परिचय खंड में श्वेत व्यक्तियों को प्रमुखता दी जाती थी। लेकिन अब हमने15 असाधारण महिलाओं की कहानियां शामिल की है। अखबार ने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

त्रिपुरा में नयी भाजपा सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता है केंद्र : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिपुरा में नयी भाजपा सरकार को केंद्र के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि तरक्की के रास्ते पर पूरा देश राज्य के साथ है। त्रिपुरा में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के पास अवसर और क्षमता है जिनका प्रदेश के विकास के लिए इस्तेमाल करना होगा। यहां असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं त्रिपुरा के लोगों से अपील करता हूं कि आइए, हम राज्य…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संसद में हंगामे की भेंट चढ़ गया पूरा सप्ताह : नहीं टूटा गतिरोध

संसद में हंगामे की भेंट चढ़ गया पूरा सप्ताह : नहीं टूटा गतिरोध नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले, कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन सहित कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), वाईएसआर कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के भारी हंगामे के कारण आज भी संसद के दोनों सदनों में व्यवधान बना रहा तथा वर्तमान पूरा सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामे की वजह से लोकसभा एवं राज्यसभा में आज भी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

विप्लव कुमार देव ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

भाजपा नेता विप्लव कुमार देव ने आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वाम मोर्चा के25 साल के शासन का अंत कर पहली बार भाजपा त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज हुई है। राज्यपाल तथागत रॉय ने असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में देव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा नेता जिश्नु देव बर्मन को उप- मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिश्नु अभी विधायक नहीं चुने गए हैं, क्योंकि उनके…

Read More
BUSINESS NEWS CATEGORIES 

Sensex ends marginally lower on late sell-off

The BSE Sensex finished 43 points lower at 33,307.14 today after a bout of fag-end selling wiped out early gains. Metal stocks came under heavy selling pressure after US President Donald Trump signed two proclamations that imposed tariffs on some steel and aluminium imports, sparking fears of retaliatory moves by other countries. The 30-share index, which remained in the positive zone for the major part of the session, hit a high of 33,519.49 but succumbed to a late sell-off to end at 33,307.14, down 44.43 points, or 0.13 per cent.…

Read More
ENTERTAINMENT NEWS CATEGORIES 

Indian Film Festival of Los Angeles to remember Sridevi

Indian Film Festival of Los Angeles (IFFLA) festival will pay homage to Bollywood diva Sridevi by screening one of her biggest hits “Chandni”. The festival will open on April 11 with “In the Shadows”, starring Manoj Bajpayee as a reclusive shopkeeper who vows to rescue his young neighbor from abuse at the hands of his father. The film also features Ranvir Shorey, Neeraj Kabi, Shahana Goswami. Rima Das’ “Village Rockstars” will close the five-day-long movie extravaganza on April 15. This year the festival will feature four world premieres, three North…

Read More
Translate »