अमेरिकी हिरासत केंद्र में रखे गये भारतीय आव्रजकों से मिल सकेंगे उनके वकील : खबर
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने ऑरेगन की संघीय जेल में रखे गये 52 भारतीयों समेत 120 आव्रजकों को, तत्काल वकीलों को उनसे मिलने की इजाजत देकर कानूनी सहायता मुहैया कराये जाने का आदेश दिया है।मीडिया में ऐसी खबर आयी है।
अमेरिकी की दक्षिणी सीमा से देश में अवैध रुप से दाखिल होने के आरोप में करीब 100 भारतीय हिरासत में लिये गये हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब के हैं।अधिकारियों के अनुसार करीब 40-45 भारतीय दक्षिणी अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको के संघीय हिरासत केंद्र में हैं जबकि 52 भारतीय ऑरेगन में हैं। इन 52 लोगों में से ज्यादातर सिख एवं ईसाई हैं।
द पोर्टलैंड मरकरी की खबर है कि ऑरेगन संघीय न्यायाधीश ने शेरिडैन जेल में रखे गये आव्रजकों के लिए तत्काल कानूनी सहायता मंजूर कर ली है।
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश माइकल सिमोन ने कल गैर लाभकारी संगठनों अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और इन्नोवेशन लॉल लैब की मांग मंजूर की जिनके वकीलों को शेरिडैन जेल में रखे गये आव्रजकों से मिलने नहीं दिया गया था।
सिमोन ने कहा , ‘‘ हम कानून के शासन से चलने वाले देश हैं। कानून का शासन हमारे सबसे बड़े सिद्धांतों में से एक है। हम एक ऐसे देश हैं जो कानून के शासन के अंतर्गत रहता है , और कानूनी पैरवी का अधिकार एक ऐसा अधिकार है जिसे जरुरत के अनुसार मान्यता दी गयी है। पंजा साहिब जाने और भारतीय तीर्थयात्रियों से मिलने की अनुमति नहीं देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

